दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली, दो घायल

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 03:13:23 PM
Shot fired in Delhi's Rohini court complex, two injured

नयी दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी अदालत परिसर में शुक्रवार सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच हाथापाई को नियंत्रित करने के दौरान नगालैंड पुलिस के एक जवान के 'सर्विस हथियार’ से गोली चलने से दहशत फैल गई। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।


पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 4० मिनट पर दो वकील संजीव चौधरी और ऋषि चोपड़ा और रोहित बेरी नामक एक व्यक्ति के बीच हाथापाई हुई थी। हाथापाई के दौरान वे गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए। वहां भी हाथापाई जारी रही।'' उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नगालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसके हथियार से एक गोली चल गई।


उन्होंने कहा कि गोली जमीन पर लगी, जिससे कंक्रीट के टुकड़े छिटककर लगने के कारण दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली थी या जानबूझकर चलायी गई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.