Delhi के प्रगति मैदान के पास स्थित झुग्गियों को ध्वस्त किया गया

Samachar Jagat | Thursday, 01 Jun 2023 03:10:55 PM
Slums near Delhi's Pragati Maidan demolished

नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के प्रगति मैदान के पास स्थित कई झुग्गियों को अधिकारियों ने अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।राष्ट्रीय राजधानी में इस साल के अंत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले अधिकारी अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग पर कई झुग्गियां हटाई गईं।अपने घरों को खोने वाले स्थानीय लोगों ने पत्रकारों से बात करने से इनकार कर दिया। उन्हें झुग्गी के मलबे में से अपना सामान निकालते देखा गया।

Pc:Hindustan



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.