युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को अब हर हाल में जवाब देना होगा: Jully

Hanuman | Thursday, 21 May 2026 02:21:24 PM
The BJP government, which has trifled with the future of the youth, must now answer for its actions at all costs: Jully

जयपुर। नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेताओं ओर कार्यकर्ता ने आज पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए। जूली ने संबंध में एक्त पर ट्वीट किया है।

उन्होंने इसके माध्यम से कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आमजन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए भाजपा कार्यालय का घेराव किया।

नीट पेपर लीक कांड में भाजपा का पदाधिकारी आरोपी है और सरकार उसे संरक्षण देने का काम कर रही है। यह देश के लाखों युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस पार्टी युवाओं के हक और न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती और आक्रोश के साथ लड़ेगी। जब तक शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को अब हर हाल में जवाब देना होगा।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.