डबल इंजन सरकार महापुरुषों के बलिदान और उनकी विरासत को सहेजने के लिए पूर्णतः संकल्पित: Bhajanlal

Hanuman | Thursday, 14 May 2026 05:05:33 PM
The 'Double Engine' government is fully committed to preserving the sacrifices and legacy of great personalities: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मेड़ता में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ के साथ महान योद्धा ‘राव दूदा जी मेड़तिया’की भव्य प्रतिमा के अनावरण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। सीएम भजनलाल ने कहा कि राव दूदा जी का जीवन हमें अपनी संस्कृति की रक्षा और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

डबल इंजन सरकार महापुरुषों के बलिदान और उनकी विरासत को सहेजने के लिए पूर्णतः संकल्पित है। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे। सीएम ने कृष्ण भक्ति की अनन्य साधिका एवं संत परंपरा की अमर विभूति भक्त शिरोमणि मीरा बाई जी के भव्य पैनोरमा का अवलोकन भी किया।

उन्होंने कहा कि मेड़ता की यह पुण्यभूमि हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और गौरवशाली इतिहास की जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, अध्यात्म और संस्कृति से निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.