- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर के पावटा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़नने की खबर को लेकर एक बार फिर से भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने उस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार में राजस्थान की बीमार स्वास्थ्य सेवाएं ICU में है।
कोटा में 5 और बीकानेर में 2 प्रसूताओं की जान जाने के बाद अब जोधपुर के पावटा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ना एवं 2 की हालत गंभीर होना प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की भयावह सच्चाई को उजागर कर रही है।
अस्पतालों में इलाज नहीं.. लापरवाही, अव्यवस्था और गंदगी का संक्रमण फैल चुका है। महिलाओं की जिंदगी दांव पर लगी है, लेकिन भाजपा सरकार जवाबदेही से भाग रही है। आखिर मातृत्व जैसी संवेदनशील सेवा में इतनी बड़ी लापरवाही पर कौन जवाब देगा?
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेकर उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। महिलाओं की जान के साथ हो रहे इस खिलवाड़ पर सरकार की चुप्पी और संवेदनहीनता अस्वीकार्य है।
PC: thehawk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें