TS ICET का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कैसे देखे रिजल्ट

Samachar Jagat | Saturday, 27 Aug 2022 03:15:14 PM
TS ICET result will be released today, know how to see result

तेलंगाना स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन (TSCHE) TS ICET रिजल्ट 2022, आज, 27 अगस्त को शाम 5 बजे  जारी किया जाऐगा। कैंडिडेट अपने तेलंगाना आईसीईटी रिजल्ट आधिकारिक साइट -icet.tsche.ac.in पर देख सकेंगे।  ।

यहां टीएस आईसीईटी रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है

आईसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट-icet.tsche.ac.in पर जाएं।
अब,"TS ICET 2022 Result 2022" टैब पर क्लिक करें।
जरुरी डिटेल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करें।
सबमिट करें और आपका TS ICET रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए तेलंगाना आईसीईटी रिजल्ट 2022 का प्रिंटआउट लें।

तेलंगाना इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS ICET) स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली एक ऑनलाइन राज्य-स्तरीय परीक्षा है। TS ICET परीक्षा 2022 की अंतिम आंसर की भी TS ICET रिजल्ट 2022 के साथ जारी की जाएगी। अधिकारियों ने पहले TS ICET प्रारंभिक आंसर की 4 अगस्त, 2022 को जारी की थी।



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.