Weather update: चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट, 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाए, भारी बारिश की चेतावनी

Samachar Jagat | Tuesday, 09 May 2023 07:49:52 AM
Weather update: Alert regarding cyclonic storm, winds will blow at a speed of 70-80 kilometers per hour, warning of heavy rain

इंटरेनट डेस्क। देश के कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल है और लोगों का दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात यह है की आप पांच मिनट के लिए भी धूप में खड़े नहीं हो सकते है। इधर अब देश के तटीय इलाकों में मोका तूफान का खतरा बना हुआ है। इसका असर देश के अन्य मैदानी राज्यों पर भी पड़ रहा है।

मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बाताया जा रहा है की 9 मई को इस तूफान को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। 10 मई को यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक मोका तूफान के चलते बंगाल की खाड़ी के आस-पास के इलाकों में 12 मई तक मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। वहीं, तटीय और सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

pc- khabri raja
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.