नई दिल्ली। अमेरिका के सेंट लुई में आये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। इसके साथ ही आज ही के दिन लेबनान ने संविधान को अंगीकार किया। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुए, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर......
1538 - जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जॉन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
विवाह में आ रही हैं बाधाएं तो करें बृहस्पति देव की पूजा
1805 - नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1896 - जार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1896 - अमेरिका के सेंट लुई में आए तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 - लेबनान ने संविधान को अंगीकार किया।
1928 - प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का जन्म।
1935 - डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पत्नी रमाबाई अम्बेडकर का निधन।
1951- बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957- देश में कॉपीराइट विधेयक पारित हुआ।
1962 - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर रवि शास्त्री का जन्म।
1964- देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1973 - बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1983 - भारतीय राजनेता एवं लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का निधन।
1991- आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
क्यों रात को सोते समय पानी से भरकर रखनी चाहिए बाल्टी
1994 - रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलनित्सिन 20 साल के निर्वासन के बाद रूस लौटे। सोवियत संघ के शासक जोसेफ़ स्टालिन ने सोलनित्सिन की नागरिकता 1974 में रद्द कर दी थी और उन्हें सोवियत संघ से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद उन्होंने अमरिका में शरण ली।
2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति रातूसर केमिसेसे मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2006- इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये 6.3 तीव्रता के भूकंप में छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
2008 - आस्कर विजेता निर्देशक सिडनी पोलाक का निधन।
2013- इराक में बम धमाके में 75 मरे और 200 अन्य घायल।
2016 - असम रेजिमेंट के हवलदार हंगपन दादा तीन आतंकवादियों को मार कर शहीद हुए। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।-एजेंसी
READ MORE :-
एक नहीं, दो नहीं, हनुमान जी के हुए थे तीन विवाह तो भी कहलाए ब्रह्मचारी
इन टोटकों से नई बहू जीत सकती है ससुराल वालों का दिल
बजरंगबली के 12 नामों की महिमा