- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब इस अभिनेत्री ने चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिकिया दी है। महवश ने अब बोल दिया कि उनके और चहल के बीच सिर्फ दोस्ती थी। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। इस पर महवश ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह है ना कि चीजों को बहुत बड़ा बना देते हैं। इतनी कोई बड़ी बात नहीं होती। दोस्तों में बहस हो गई, अनफॉलो हो गया और बात खत्म। इसमें इतनी बड़ी बात है ही नहीं।
कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश इस दौरान ये भी बोल दिया कि जिन दोस्तों के साथ आपने छोटी-छोटी बातों पर हंसते हुए समय बिताया हो, उनके लिए दिल में बैर नहीं रखना चाहिए। मैं हमेशा उन्हें ऑल द बेस्ट विश करूंगी और मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेंगी। आपको बात दें कि गत वर्ष चहल का पत्नी धनश्री से तलाक होने के बाद उन्हें महवश के साथ कई बार साथ देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होने लगी।
मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं।
उनकी और चहल की दोस्ती से बढ़कर भी कुछ होने के सवाल पर महवश ने बोल दिया कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं था। मैं दोस्ती बहुत अच्छे से निभाती हूं। उस समय उन्हें एक अच्छे दोस्त की बहुत जरूरत थी। आपको बता दें कि चहल की गिनती भारत के स्टार स्पिन गेंदबाजों में होती है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें