Dhurandhar-2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही क्रैश हुआ सर्वर, बन गई नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी

Hanuman | Saturday, 16 May 2026 01:12:20 PM
Netflix servers crashed in Pakistan immediately upon the release of Dhurandhar-2

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब इस फिल्म को पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इसे इंटरनेशनल लेवल पर नेटफ्लिक्स पर धुरंधर: द रिवेंज (रॉ एंड अनदेखा) टाइटल से रिलीज किया गया है। पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के साथ ही कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। खबरों के अनुसार, धुरंधर 2 के पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद प्लेटफॉर्म का सर्वर क्रैश हो गया और यह वहां नंबर-1 ट्रेंडिंग मूवी बन गई।

इस प्रकार का दावा पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी द्वारा किया गया है। हालांकि, सर्वर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस कंटेंट क्रिएटर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर वीडियो में कहा कि पाकिस्तान में लोग 15 मई रात 12 बजे फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ फिल्म देखने का प्रयास किया। फिल्म को लेकर प्रोपेगेंडा होने की आलोचना के बावजूद पाकिस्तान में लोग इसे देखने के लिए उत्सुक थे।  

गत 24 घंटों में पाक में करीब 20 करोड़ व्यूज आए
फारूकी ने वीडियो में ये भी दावा कर दिया कि धुरंधर 2 पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है। गत 24 घंटों में पाक में करीब 20 करोड़ व्यूज आए हैं और यह देश की सबसे बड़ी ट्रेंडिंग फिल्म बन गई। पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने भी जानकारी दी कि पाक में इससे पहले किसी फिल्म ने रिलीज के केवल 24 घंटे में नंबर-1 पोजिशन हासिल नहीं की। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की इस फिल्म ने भारत में मोटी कमाई की है।

PC:  ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.