एक्ट्रेस Riva Arora ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट ने उनके…

Hanuman | Friday, 08 May 2026 03:14:56 PM
Actress Riva Arora makes a shocking revelation, says—an online delivery agent...

इंटरनेट डेस्क। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रीवा के साथ एक ऐसी घटना हुई है, जिसे वह खुद भी याद नहीं रखना चाहेंगी। इस बात खुलासा उन्होंने खुद ही किया है।

खबरों के अनुसार, एक डरावनी घटना का खुलासा करते हुए रीवा अरोड़ा ने जानकारी दी कि दस  दिन पहले एक ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की और गालियां दीं। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि मुंबई पुलिस को भी बुलाना पड़ गया। ये घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे की है।

अभिनेत्री रीवा अरोड़ा ने इस संबंध में बताया कि जब ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो शुरुआत से ही उसका व्यवहार ठीक नहीं था। उसका टोन काफी रूड और अनुचित था। इस दौरान डिलीवरी एजेंट लगातार बदतमीजी करता रहा।  वह लगातार गंदी और भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। आपको बता दें कि रीवा अरोड़ा ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बना ली है।

PC: abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.