- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन का आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन यानी 10 जनवरी 1974 को मुंबई में जन्मे ऋतिक रोशन ने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है।
आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपक होश ही उड़ जाएंगे। ऋतिक रोशन ने साल 1980 में पहली बार फिल्म आशा से डेब्यू किया था। वह इस फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने पर उन्हें 100 रुपए की फीस मिली थी। खबरों के अनुसार, ऋतिक रोशन की आज कुल संपत्ति करीब 3100 करोड़ रुपए है।
आज ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए 70 से 100 करोड़ रुपए तक की मोटी फीस वसूलते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस 10 से 12 करोड़ रुपए प्रति ब्रांड है। वहीं वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी मोटी कमाई करते हैं। वह बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
PC: navbharatlive, tv9hindi, livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें