Bollywood: अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अब सलमान खान को लेकर किया है ये बड़ा खुलासा

Hanuman | Thursday, 14 Aug 2025 02:21:38 PM
Bollywood: Actress Ayesha Jhulka has now made this big revelation about Salman Khan

 इंटरनेट डेस्क। अभिनेत्री आयशा जुल्का ने अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दोनों ने साल 1991 में कुर्बान फिल्म में काम किया था। उस वक्त अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कुछ ऐसा नोटिस किया जो वाकई काबिलेतारीफ था।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक साक्षात्कार में बताया कि मुझे सलमान बहुत पसंद हैं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस दौरान आयशा जुल्का ने खुलासा किया कि किस प्रकार सलमान खान ने उनकी जान बचाई थी। कुर्बान फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसा हुआ था। वह एक गाने की शूटिंग कर रही थीं।

शूट रेलवे ट्रैक पर हो रहा था। इस दौरान ट्रेन अचानक चल गई। गाना बजने के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। सलमान खान ने सब देख लिया और उसे अपनी ओर खींचा लिया, तभी ट्रेन निकल गई। सलमान ने उन्हें इतनी जोर से खींचा था कि लगा जैसे वह हवा में उड़ गई हैं। कुर्बान फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी।

PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.