- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'हीरो' की आइकॉनिक जोड़ी जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि करीब 40 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रही है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही है। मुंबई शिफ्ट होने के महज दो महीने के भीतर ही उनके हाथ एक बड़ा और प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट लग गया है।
खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के ये खूबसूरती अभिनेत्री जल्द ही प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज 'नानावटी वर्सेस नानावटी' में अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी। इस कोर्टरूम ड्रामा में जैकी श्रॉफ करीब 40 सालों बाद उनके साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
इसका निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विपुल शाह कर रहे हैं। दिग्गज कलाकारों से सजी इस ओटीटी सीरीज को लेकर अभी से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
PC: bollywoodlife
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें