'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे’गाने के लिये Salman ने अमृता काक को दीं शुभकामनाएं

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Jun 2022 10:03:23 AM
Salman wishes Amrita Kak for the song 'Chhap Tilak Sab Chhini Re Moose'

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे’गाने के लिये अमृता काक को शुभकामनाएं दी है। 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके’गाना 14वीं सदी के अमीर खुसरो की रचना पर आधारित है। इस गाने को अब पैनोरमा म्यूजिक द्बारा सरोद वादक अमान और अयान अली बंगश के साथ इसे रिक्रिएट किया गया है,साथ ही गायिका अमृता काक ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।

अमृता काक ने सलमान की फिल्म'मैंने प्यार क्यों किया’का सुपरहिट गाना'जस्ट चिल’गाया था।अमृता के नए गाने पर सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से छाप तिलक गाने की छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, तुम्हारे नए गाने के लिए शुभकामनाएं छोटी! ये बहुत अच्छा है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.