- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने दुनिया को अलविदा बोल दिया है। आज उनका अन्तिम संस्कार भी हो गया है। विले पार्ले श्मशान घाट में बेटे सनी देओल ने धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मौजद रहे। आज हम आपको धर्मेन्द्र से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा। खबरों के अनुसार, धर्मेन्द्र ने एक समय रेलवे में क्लर्क की नौकरी की। इस दौरान उन्हें सवा सौ रुपए का वेतन मिलता था।
आज वह करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने केवल 19 साल की उम्र में ही प्रकाश कौर के साथ शादी कर ली थी। मन न लगने पर उन्होंने नौकरी और घर छोड़कर हीरो बनने के लिए मुंबई का रुख किया। इसके बाद उन्हें साल 1960 में पहली फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अभिनय के क्षेत्र में डेब्यू करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए उन्होंने केवल 60 रुपए साइनिंग अमाउंट लिए।
हालांकि उनकी ये फिल्म ज्यादा नहीं चल सकी। वह संघर्ष के दिनों में जुहू में छोटे से कमरे में रहते थे। फूल और पत्थर की अपार सफलता ने उन्हें बॉलीवुड में विशेष पहचान दिलाई। धर्मेंद्र ने अपने फिल्म कॅरियर में 300 से अधिक फिल्मों के साथ 335 करोड़ रुपए की संपत्ति का साम्राज्य खड़ा किया है।
PC: tv9hindi, livehindustan, amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें