अभिनेत्री Shefali Jariwala की मौत के कारण का हुआ खुलासा!

Hanuman | Monday, 30 Jun 2025 09:49:13 AM
The cause of death of actress Shefali Jariwala is revealed!

खेल डेस्क। कांटा लगा सॉन्ग से धमाल मचाने वालीं शेफाली जरीवाला का शुक्रवार रात अचानक निधन हो गया था। अब अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। मौत के बाद शेफाली के घर की फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस ने जांच की थी। इस अभिनेत्री की मौत के बाद से ही ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था।

खबरों के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ कि शेफाली की मौत अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही हो गई थी। अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि मौत का कारण उनका बीपी कम होना है।

पुलिस की ओर से अब शेफाली के पति पराग त्यागी के बयान दर्ज किए गए हैं। पराग ने पुलिस को बताया कि शेफाली फ्रिज से खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थी। शेफाली ने कथित तौर पर घर पर सत्यनारायण पूजा के लिए व्रत रखा था। 
पुूलिस को शेफाली के घर में एंटी-एजिंग और स्किन ग्लो टैबलेट्स से भरे दो डिब्बे मिले हैं, जिनमें ग्लूटाथियोन और विटामिन की गोलियां हैं। 

PC: udaipurtimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.