इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। यह अभिनेत्री अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बयानों के कारण तो उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ चुका है। आज हम बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर यानी 93 करोड़ रुपए हैं। उसकी ज्यादातर कमाई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। खबरों के अनुसार वह वह लगभग 15 करोड़ रुपए सालाना कमाती है।

इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट संपत्तियों में निवेश किया है। कंगना मुंबई में रहती हैं। उन्होंने मनाली में एक जमीन भी खरीदी है और उस पर एक हवेली भी बनाई है। इस संपत्ति का मूल्य लगभग 30 करोड़ है। कंगना रनौत का कार कलेक्शन भी अच्छा है। यह अभिनेत्री बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपन अभिनय का जलवा दिखा चुकी है।