Brazil: पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी, 64 लोगों की मौत

Hanuman | Wednesday, 29 Oct 2025 09:21:36 AM
Brazil: 64 people killed in shootout between police and smugglers

इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।

खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।

सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.