टैरिफ को लेकर Donald Trump उठा लिया है बड़ा कदम, अब...

Hanuman | Tuesday, 03 Feb 2026 09:04:38 AM
Donald Trump has taken a major step regarding tariffs

इंटरनेट डेस्क। भारतीयों के लिए अमेरिका की ओर से अच्छी खबर आई है। अच्छी खबर ये है कि अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रकार का दावा किया है।

खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस ऐलान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।

हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट से ये  स्पष्ट नहीं  हो सका था कि भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटाया जाएगा या नहीं।  बाद में अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता की ओर से पुष्टि की जा चुकी है कि  अब अंतिम टैरिफ 18 प्रतिशत ही होगा।  इससे इस बात के संकेत मिल रहा है कि  रूसी तेल आयात को लेकर लगाया गया दंडात्मक शुल्क  अमेरिका की ओर से हटा लिया गया है। 

PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.