एथेंस। यूनान के पूर्व राष्ट्रपति कान्टैंटआइन स्टीफनोपोलोस का निधन हो गया है। देश की आधिकारिक ‘एथेंस न्यूज एजेंसी’ ने यह जानकारी दी। निमोनिया की शिकायत के बाद स्टीफनोपोलोस 90 को गुरूवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ती गई।
उनके डॉक्टरों ने शनिवार को एक बयान जारी करके बताया था कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनके उपर उपचार का कोई असर नहीं हो रहा था। कोस्टिस के नाम से मशहूर स्टीफनोपोलोस 1995 से 2005 तक देश के राष्ट्रपति रहे।
उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में दो बार अपनी सेवाएं दी। हालांकि यह मुख्य रूप से एक औपचारिक पद हैं लेकिन स्टीफनोपोलोस विनम्रता एवं आडंबर रहित जीवन जीने के कारण बहुत लोकप्रिय थे।