India ने अब अमेरिका के साथ दस साल के लिए कर लिया है ये समझौता, मिलेगा ये फायदा

Hanuman | Saturday, 01 Nov 2025 09:26:00 AM
India has now signed this agreement with America for ten years

इंटरनेट डेस्क। भारत पर लगे पचास प्रतिशत टैरिफ के बाद अब एक बड़ा कदम उठाया गया है।  अब भारत और अमेरिका के बीच 10 साल की डिफेंस डील हुई है। खबरों के अनुसार, भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ ने मलेशिया कुआलालंपुर में अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा पर एक समझौते का आदान-प्रदान कर ये बड़ा उठाया है। इसके तहत अमेरिका  की ओर से भारत के साथ ऐतिहासिक 10 वर्षीय रक्षा रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए।

अमेरिकी युद्ध सचिव पीटर हेगसेथ ने इस संबंध में कहा कि समझौता भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाता है, जिसे उन्होंने "क्षेत्रीय स्थिरता और प्रतिरोध की आधारशिला" बताया। इस संबंध में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 10 साल के समझौते पर हस्ताक्षर की पुष्टि करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होने हेगसेथ के साथ अपनी बैठक को सार्थक बताते हुए एक्स  के माध्यम से कहा कि कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने 10 वर्षीय 'अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी की रूपरेखा' पर हस्ताक्षर किए। उसे उन्होंने मजबूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करार दिया है।

आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई मुलाकात
 राजनाथ सिंह और पीटर हेगसेथ के बीच आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की कुआलालंपुर में यह मुलाकात अनौपचारिक बैठक के दौरान हुई है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर 25 प्रतिशम अतिरिक्त ट्रैरिफ लगाया था। अमेरिका ने भारत पर पचास प्रतिशन ट्रैरिफ लगा रखा है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.