Donald Trump की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान, हो गया है ये खुलासा

Hanuman | Saturday, 12 Jul 2025 03:33:46 PM
Iran is plotting to assassinate Donald Trump, this has been revealed

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर ये है कि ईरान डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। इस ओर ईरान के शीर्ष अधिकारी रहे व्यक्ति ने इशारा किया है। 

खबरों के समय ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार रहे मुहम्मद जवाद लारीजानी ने इस प्रकार के संकेत दिए हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप पर उस समय ड्रोन हमला हो सकता है जब वह फ्लोरिडा स्थित अपने रिजार्ट सनबाथ का आनंद ले रहे होंगे। मुहम्मद जवाद लारीजानी के अनुसार, इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप का पेट आकाश की ओर होगा और उसी समय ईरान का छोटा सा ड्रोन उनकी नाभि को निशाना बना सकता है।

मुहम्मद जवाद लारीजानी ने एक साक्षात्कार में इस बात के संकेत ईरान पर अमेरिकी हमले के करीब दो हफ्ते बाद दिए हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने हमले में ईरान के फोर्डो, नातांज और इस्फहान परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया था। वहीं ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर चुका है। 

PC: aljazeera

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.