रूस : कुरिल द्बीप के पास आया 5.4 की तीव्रता का भूकंप

Samachar Jagat | Friday, 22 Apr 2022 09:36:21 AM
Russia: 5.4 magnitude earthquake struck near Kuril Dbipp

युज़्नो-सखलिस्क, रूस। रूस के कुरील द्बीप के पास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। युज़्नो-सखालिस्क भूकंप विज्ञान स्टेशन की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने स्पूतनिक को यह जानकारी दी। एलेना सेमेनोवा ने कहा, 5.4 तीव्रता का भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 11:38 बजे महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 52 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप का केंद्र निर्जन द्बीप सिमुशीर से 171 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था।


भूकंप के कारण किसी भी पीड़ति या नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी घोषित नहीं की गई है। कुरील द्बीप एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे रिग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र नियमित रूप से शक्तिशाली भूकंपों से प्रभावित होता है। 5 नवंबर, 1952 को कुरील द्बीप में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद एक बड़ी सुनामी की आई थी जिसने सेवरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। इस घटना में 2,300 से अधिक लोग मारे गए थे। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.