Pakistan में हुआ बड़ा बम धमाका, दस की मौत, 32 घायल

Hanuman | Tuesday, 30 Sep 2025 03:35:53 PM
Ten killed, 32 injured in Pakistan bomb blast

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा बम धमाका हुआ है। इसके कारण इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है वहीं 32 लोग घायल हो गए हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में ये बड़ा बम धमाका हुआ। बम धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पूरे शहर की मेडिकल फैसिलिटी में आपतकाल का ऐलान कर दिया गया है।

खबरों के अनुसार, क्वेटा में जरघून रोड के पास हुआ बम ब्लास्ट 10 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हैं। ये धमका इतना भयानक था कि चारों ओर धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है। धमाके के बाद फायरिंग भी होने की जानकारी मिली है। ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन की ओर से इस बम धमाके में 10 लोगों की जान जाने की जानकारी दी गई है। चैनल की ओर से इसे आत्मघाती हमला करार दिया गया है। इसमें सुसाइ़ड बॉम्बर की भी मौत हो गई है।

PC: moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.