पेशावर। विनोद खन्ना को पेशावर के एक गर्व के रूप में याद करते हुए आज यहां उनके जन्मस्थान पर लोगों ने हिन्दी फिल्मों के महान अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके सम्मान में कल्चरल हैरिटेज काउंसिल एक समारोह का आयोजन करेगी।
पेशावर में जाने-माने फिल्म इतिहासकार मुहम्मद इब्राहिम जिया ने कहा, ‘‘खन्ना का छह अक्टूबर 1946 को पेशावर के छावनी क्षेत्र में आने वाले सरदार इलाके में जन्म हुआ था। उनके पिता मेहर चंद खन्ना एक बड़े कारोबारी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री थे।’’
कल्चरल हैरिटेज काउंसिल खैबर पख्तूनख्वा के महासचिव शकील वहीदुल्लाह ने बताया कि संस्था जल्द ही खन्ना के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
खन्ना का आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 70 साल के थे।