ICC ODI World Cup: करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा न्यूूजीलैंड, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 10:50:54 AM
ICC ODI World Cup: New Zealand will face Sri Lanka in a do or die match, the playing XI of both may be like this

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में आज न्यूजीलैंड का करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका से सामना होगा। विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज न्यूजीलैंड को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में क्वॉलीफाई करने के हिसाब से ये श्रीलंका के लिए भी ये मैच अहम है। इसके लिए उसे विश्व कप की शीर्ष आठ टीमों में जगह बनानी होगी। हार से वह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकती है। वह 8 मैचों में 2 जीत के बाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। 

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुसल मेंडिस (कप्तान), पाथुम निसंका, कुसल परेरा, सादीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, महीष तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमिरा और दिलशान मदुशंका। 

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन:  केन विलियम्सन (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवीन्द्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी/काइल जैमीसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी। 

PC:  icc-cricket



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.