- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। वर्तमान में सक्रिय तंत्र के तुरंत बाद आज और कल एक नए तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। इसका प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों पर पड़ेगा। इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में गंभीर अंधड़ और तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। इस दौरान बारिश होने की संभावना है।
इससे आगामी समय में प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशवासियों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से बड़ी राहत मिलने वाली है। आगामी 7 दिनों तक प्रदेश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, नए तीव्र पश्चिमी विक्षोभ का सबसे बड़ा असर बीकानेर, शेखावाटी, अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
8 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे होगी कमी
8 जून से आंधी और बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी होने से तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद मौसम साफ होने से तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान फलौदी में ही सबसे ज्यादा 43.8°C तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। प्रदेश के बाकी सभी हिस्सों में पारा 42°C से काफी नीचे रिकॉर्ड हुआ है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें