ICC ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड 

Samachar Jagat | Wednesday, 22 Nov 2023 10:17:01 AM
ICC ODI World Cup: These big records were registered in the name of South Africa

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका का इस बार भी आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका है। उसे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाडिय़ों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।

टीम ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के किसी एक मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बनी।  उसने लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट गंवाकर 428 रन विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस विश्व कप में टीम की ओर ओर क्विंटन डिकॉक, रसी वेन डेर डुसेन और एडेन मार्करम ने शतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक विश्व कप सीजन में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाने वाली भी पहली टीम बन गई है। वहीं टीम ने एक विश्व कप सीजन में सबसे ज्यादा 4 बार 350 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 
 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.