IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ा अब ये दिग्गज प्लेयर, खुल सकता है जीत का खाता

Samachar Jagat | Saturday, 15 Apr 2023 10:20:56 AM
IPL 2023: This veteran player now associated with Delhi Capitals, team's winning account can open

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के इस महाकुंभ में हर कोई गोते लगा रहा है लेकिन इस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की हालत ज्यादा खराब है। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने एक मैच नहीं जीता है और ऐसे में अब उसके लिए मुश्किले बढ़ती जा रही है। आपकों बता दें की डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच खेले और सभी में उसे शिकस्त मिली है।

लेकिन इसी बीच टीम के लिए एक बड़ी खबर यह है की टीम के साथ आज एक दिग्गल खिलाड़ी जु़ड़ने जा रहा है और आज दिल्ली कैपिटल्स का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ में है। इस मुकाबले से पहले दिल्ली को राहत की खबर मिली है। 

आपकाें बता दें की स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श दोबारा फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं और वो आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मिचेल मार्श पिछले सप्ताह अपनी शादी के लिए स्वदेश लौट गए थे। टीम ने मार्श को 6.5 करोड़ में खरीदा था।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.