IPL 2024: ऋतुराज गायकवाड़ ने तोड़ा केएल राहुल का ये बड़ा रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Monday, 15 Apr 2024 09:18:15 AM
IPL 2024: Rituraj Gaikwad broke this big record of KL Rahul

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को बीस रन से शिकस्त दी। मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने हुए 69 रन की तूफानी पारी खेली।

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में मुंबई के खिलाफ 40 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौकों के साथ 69 रन की पारी 172.50 के स्ट्राइक रेट से खेली। इस पारी के दौरान चेन्नई के इस स्टार क्रिकेटर ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करवा ली है। वह आईपीएल में सबसे तेज गति से दो हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

इतनी पारियों में पूरे किए दो हजार रन
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने दो हजार आईपीएल रन 57 पारियों में पूरे किए जबकि केएल राहुल ने ये बड़ी उपलब्धि 60 पारियों में हासिल की थी। आईपीएल में ओवरऑल सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। 

क्रिस गेल के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने केवल 49 पारियों में ही अपने दो हजार रन पूरे कर लिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श ने 48 पारियों में अपने दो हजार आईपीएल रन पूरे किए थे। सचिन तेंदुलकर ने 63 पारियों में दो हजार रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.