- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए भर्ती के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 9 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 112
पदों का नाम: हवलदार इंस्ट्रक्टर
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 9 जून 2026
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 साल एवं अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना भी 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें