Government Job: पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Hanuman | Saturday, 02 May 2026 02:55:59 PM
Government Job: Application Process Begins for Recruitment to Police Havildar Instructor Posts

इंटरनेट डेस्क। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुल 122 पदों की इस भर्ती के लिए 01 जून, 2026 तक आवेदन करने का मौका होगा। तय तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये है भर्ती का विवरण

पदों की संख्या: 122

पदों का नाम: पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर

आवेदन करने की आखिरी तारीख:   03 जून 2025

आयु सीमा:  पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC: play.google
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.