- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से एसोसिएट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 28 पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 16 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयन होने पर 92,960 रुपए से लेकर 1,36,520 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 28
पदों का नाम: एसोसिएट
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 30 अप्रैल, 2026
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें