- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से विभिन्न विषयों के शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 2 सितंबर 2026 सायं 5 बजे तक ही किया जा सकता है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया तो जल्द ही अप्लाई कर दें। कुल 1654 पदों की इस भर्ती के लिए तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: शिक्षक
पदों की संख्या: 1654
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 35 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 2 सितंबर 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें