- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की ओर से पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एज्यूकेट के पदों पर निकाली गई इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य 17 अप्रैल, 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। कुल 208 उम्मीदवारों की भर्ती में आवदेन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन तय है। पीजीटी उम्मीदवारों को प्रतिमाह 42,250 रुपए तक वेतन मिलेगा।।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 208
पदों का नाम: पीजीटी, टीजीटी और स्पेशल एज्यूकेट
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 17 अप्रैल, 2026
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें