Government Jobs: रेलवे ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Hanuman | Tuesday, 17 Mar 2026 03:17:33 PM
Government Jobs: Railways Announces Recruitment for Assistant Loco Pilot Posts, Application Process to Begin on This Date

इंटरनेट डेस्क। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती निकाली गई है। बोर्ड ने शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले माह 15 मई से शुरू होगी। 14 जून 2026 तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा।

ये है भर्ती का विवरण

पदों की संख्या:  11127

पदों का नाम: असिस्टेंट लोको पायलट

आवेदन करने की आखिरी तारीख:  14 जून 2026

आयु सीमा:  उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए

इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है। 

PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.