- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में असिस्टेंट, लॉ असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो चुकी है। कुल 115 पदों की इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
ये है भर्ती का विवरण
पदों की संख्या: 115
पदों का नाम: असिस्टेंट, लॉ असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट सहित कई पद
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 22 अप्रैल, 2026
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें