- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की ओर से जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित कई पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
तय तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर सहित कई पद
आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 25 जुलाई 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: Getty.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें