- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com के माध्यम से 27 फरवरी यानी कल से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अन्तिम तारीख 20 मार्च 2026 तक की गई है। इसके लिए ग्रेजुएशन डिग्री/ इंजीनियरिंग डिग्री/ डिप्लोमा आदि प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा।
ये है भर्ती का विवरण
पदों का नाम: ट्रेनी अप्रेंटिस
पदों की संख्या:190
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकेंगे।
PC: Freepik.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें