Bank Holidays: अक्टूबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक, देख लें ये लिस्ट 

Samachar Jagat | Monday, 25 Sep 2023 10:36:46 AM
Bank Holidays: Banks will remain closed for half the month in October, see this list

इंटरनेट डेस्क। सितंबर माह समाप्त होने में पांच दिन ही बचे हैं। इसके बाद अक्टूबर माह शुरू होगा। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई आवश्यक काम कराना चाहते हैं।

ऐसे में ये काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगले महीने में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सार्वजनिक अवकाशों पर सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

आरबीआई की अक्टूबर माह की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। इस बार अक्टूबर महीने में पांच दिन रविवार की बैंक की छुट्टियां रहेंगी। आपको बैंक की छ्ट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाना चाहिए। 
इस प्रकार हैं बैंक छ्ट्टियों की लिस्ट

2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती 
14 अक्टूबर: महालया 
18 अक्टूबर: कटि बिहु
21 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) 
23 अक्टूबर: महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा
24 अक्टूबर: दशहरा 

25 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसईं) 
26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस 
27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसईं)
28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा
31 अक्टूबर:- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

PC: newsroompost



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.