- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको बता दें कि ये त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोने से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
सोते समय हमारी त्वचा अपनी मरम्मत करती है। ऐसे में रात को एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को भरपूर नमी मिलती है। सुबह उठने पर आपको त्वचा नर्म और मुलायम महसूस होगी। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी। मुहांसों की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए ये संजीवनी बूटी साबित हो सकता है। इसमें मिलने वाले सैलीसिलिक एसिड और एंटी-इंफ्लेमेटरी मुहांसों को कम करने और उन्हें दोबारा होने से रोकने में उपयोगी हे। इसे रातभर लगाने से मुहांसों पर प्रभावी ढंग रोक लगती है।
आंखों के नीचे के काले घेरे भी धीरे-धीरे कम हो जाते हैं
इसमें मिलने वाला एलोइन नामक तत्व त्वचा के पिगमेंटेशन को कम करने में उपयोगी है। नियमित रूप से रात को एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे के पुराने दाग, मुहांसों के निशान और आंखों के नीचे के काले घेरे भी धीरे-धीरे कम हो जाते हैँ। सवहीं इसमें मिलने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में उपयोगी है। फ्री-रेडिकल्स त्वचा को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। इसके कारण लोगों को झुर्रियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण रातभर एलोवेरा लगाने से बढ़ती उम्र के निशान जैसे कि झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं।
PC: farmaimpresa
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें