Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती है दही, इस चीज को मिलाकर बना लें फेस पैक

Hanuman | Friday, 06 Jun 2025 12:57:27 PM
Beauty Tips: Curd enhances the beauty of the face, make a face pack by mixing this thing

इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमें सेहत जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से बचाने में उपयोगी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में भी बहुत ही उपयेागी है।

इसका उपयोग कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको दही और एलोवेरा के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसके लिए आप एक बर्तन में दो चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।

अब इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा लें। इसके बाद चेहरे को धो लें। ऐलोवेरा और दही त्वचा ठंडक देते हैं। इससे आपको सनबर्न से राहत मिलेगी। एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने में उपयोगी है। वहीं दही डेड सेल्स को साफ कर दाग-धब्बों को कम करने में भी मददगार है। 

PC:  webdunia,  stock.adobe, archanaskitchen
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran.



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.