Beauty Tips: मलाई से आप घर पर ही बढ़ा लें चेहरे की खूबसूरती, करें ऐसा

Hanuman | Friday, 17 Oct 2025 01:16:46 PM
Beauty Tips: Enhance the beauty of your face at home with cream, do this

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दीपावली 20 अक्टूबर को देशभर में मनाया जाएगा। इस त्योहार पर सभी की चाहत होती है कि त्वचा चमकती-दमकती हुई नजर आए। दीपावली की तैयारियों के कारण बहुत से लोगों को खुद पर ध्यान देने का मौका ही नहीं मिलता है।

आज हम आपको चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको मलाई का इस्तेमाल करना होगा। इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और स्किन हेल्दी रहेगी। इसके लिए आप एक बर्तन में 1 चम्मच ताजी मलाई, 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच शहद मिला लें।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से 15-20 मिनट के लिए लगा लें। सूखने के बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ते हुए आप स्क्रब कर लें। इसके बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निशान आ जाएगा।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.