- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रसाई में कई चीजें मिलती हैं। इनमें से कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका उपयोग कर हम अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। इनका उपयोग कर हम चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो ला सकते हैं।
इन्हीं में एक बेसन भी है। ये भारतीय घरों में सदियों से ब्यूटी का एक अहम हिस्सा रहा है। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करने में उपयोगी है। ये एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल कर एक नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में उपयोगी है। बेसन की सहायता से चेहरे को चिकना और चमकदार बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बेसन का एक पेस्ट बनाना होगा।
इसके लिए आप एक बर्तन में दो चम्मच बेसन डालकर इसमें जरूरत के अनुसार दूध या दही और एक चुटकी हल्दी मिला लें। अब इस गाढ़े पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। 15-20 मिनट बाद हल्का सूखने पर इसे हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटा दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपके चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran