Beauty Tips: चेहरे पर निखार ला देता है शहद, कर लें ये घरेलू उपाय 

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 03:30:20 PM
Beauty Tips: Honey brings glow to the face, try these home remedies

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना करना पड़ जाता है। आज हम आपको घर में रखी एक ऐसी चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

आज हम आपको शहद के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ये सर्दियों में त्वचा को हेल्दी एंड हैप्पी रखने में बेहद असरदार उपाय है। अपने चेहरे को दाग-धब्बों की परेशानी से बचाने के लिए चेहरे पर शहद की एक पतली लेयर लगा लें।

लगभग 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से इसे धो लें। नियमित रूप से इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। नियमित इस्तेमाल से कम दिनों में आप इसका प्रभाव देख सकेंगे। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय कर लें। 
 

PC:  freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.