Beauty Tips: चेहरे की चमक बढ़ा देती है इमली, इस प्रकार बना लें फेस पैक

Hanuman | Monday, 26 May 2025 02:28:21 PM
Beauty Tips: Tamarind increases the glow of the face, make a face pack in this way

इंटरनेट डेस्क। इमली में भी कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इमली हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी उपयोगी है। इसमें भरपूर मात्रा में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी मिलते हैं जो स्किन को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स को हटाने में उपयेागी है।

इसी कारण इमली पिगमेंटेशन को कम कर त्वचा को नेचुरल निखार देने में उपयोगी है। ये दाग-धब्बों को हल्का करने, त्वचा की रंगत सुधारने और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में भी उपयोगी है। आप इमली में हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इसमें आप गुलाब जल भी मिला लें।

अब आप इसे अपने साफ चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाएगी। आपको आज से ही ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए।

PC: healthshots 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.