- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। होली के बाद अब ईद का त्योहार आने वाला है। अभी रमजान का महीना चल रहा है। इस महीने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा रखा जाता है। पूरे महीने रोजा रखने से त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी कारण ये सुस्त और डल दिखने लगती है।
लंबे समय तक भूखे रहने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सुंदरता रमजान के महीने में भी कम नहीं होगी। इस महीने में अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए दो बार चेहरे की क्लींजिंग करें।
आप रोज सुबह और रात में सोने से पहले फेस वॉश जरूर करें। ऐसा करने से चेहरे से धूल, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल त्वचा से बाहर हो जाता है। इससे आपके चेहरे की ताजगी बनी रहती है। आपको आज से ही ये काम करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार बना रहेगा।
PC: istockphoto, depositphotos
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran