Health Tips: हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने में उपयोगी हैं ये चीजें, डाइट कर में कर लें शामिल

Hanuman | Thursday, 30 Jul 2026 09:26:01 AM
Health Tips: These things are useful in increasing happy hormones

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को तनाव का सामना करना पड़ जाता है। लोग लगातार थकान, तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इसका कारण शरीर में 'हैप्पी हार्मोन्स' के स्तर का कम होना। आज हम आपको उन चीजाें के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो हैप्पी हार्मोन्स को बढ़ाने में उपयोगी है।

इन चीजों को लोगों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। उन्हीं में एक  डार्क चॉकलेट भी है, जो एक बेहतरीन 'मूड-बूस्टर' भी है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और थियोब्रोमाइन जैसे तत्व शरीर में एंडॉर्फिन और सेरोटोनिन के लेवल को तेजी से बढ़ाने में उपयोगी है। इसे खाने से तुरंत खुशी का अहसास होता है। 

एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट, फोलेट और विटामिन बी6 शरीर में डोपामिन और सेरोटोनिन का निर्माण करने में  बहुत ही उपयोगी है।  अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और मैग्नीशियम मिलता है। इसी कारण ये  न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखकर आपको खुश रहने में सहायक है। आपको इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए।   

PC: news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें  



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.