- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि कई लोगों के लिए ये हानिकारक भी साबित हो सकता है। इसी कारण बिना पैच टेस्ट किए चेहरे पर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। अगर आप आंख बंद करके चेहरे पर एलोवेरा थोप रहे हैं, तो इसके गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि हर किसी की स्किन एलोवेरा को सहन नहीं कर पाती। इसी कारण इसके इस्तेमाल से खुजली, जलन, रेडनेस, सूजन, छाले और स्किन पीलिंग जैसी परेशानियों का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए ये ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं लगातार इसका उपयेाग करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है। इसके कारण चेहरे पर ड्राई पैच, खिंचाव और समय से पहले झुर्रियां दिखाई दे सकती हैं।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें